Traders Conclave 2025: पटना में आयोजित ट्रेडर्स कॉनक्लेव में बड़े नेताओं और अधिकारियों ने दी व्यापारियों को कई सौगातें

Share

व्यापारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं: संजय सरावगी

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना
पटना। कृष्ण मुरारी पांडेय
राजधानी पटना के होटल लेमन ट्री में रविवार को SBI प्रेजेंट ट्रेडर्स कॉनक्लेव 2025 का आयोजन ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) व कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की ओर से किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि खासमहल की जमीन को लेकर सरकार जल्द निर्णय लेगी। साथ ही बेगूसराय, बख्तियारपुर, सिवान, सहरसा और मधेपुरा में उद्योगों के लिए 2628 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा – “व्यापारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। व्यापारी बिना तनख्वाह के सरकार का राजस्व भरता है।”

उद्योग और जमीन पर मिले आश्वासन

विशेष अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि अब वो दौर है जब “CAIT बोलता है और अधिकारी सुनते हैं।” उन्होंने लैंड बैंक बनाकर उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। वहीं MLC जीवन कुमार ने कहा कि गया में सबसे बड़ा उद्योग लैंड बन रहा है और सोना-चांदी व्यापारियों को हथियार लाइसेंस दिलाने का काम किया जाएगा।

उद्योग विभाग और बैंक की ओर से भरोसा

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में व्यापार बढ़ाने के लिए कई एयरपोर्ट शुरू किए जा रहे हैं। बंद कारखानों को भी फिर से खोलने की तैयारी है।
SBI के DGM CCO सत्य प्रकाश ने बताया कि 2021 में बिहार का MSME सेक्टर 8 हजार करोड़ का था, जो अब बढ़कर 25 हजार करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।

सुरक्षा और संवाद पर जोर

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में पहुंचे DGP विनय कुमार ने कहा कि व्यापारियों के लिए विशेष नोडल पदाधिकारी तैनात होंगे। जरुरत पड़ने पर व्यापारियों के लिए अलग थाना भी बनाया जा सकता है। पुलिस हर तीन महीने पर व्यापारिक संगठनों से संवाद करेगी।

संगठन की मांगें

AIJGF के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अडोरा ने सोने पर 1% टैक्स लगाने की मांग की। CAIT के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि व्यापारी संवाद बेहद जरुरी है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 2018 में 26 लोगों से शुरू हुआ CAIT आज बिहार में 6 लाख सदस्यों का संगठन है।

अंत में बैंक अधिकारियों ने व्यापारियों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में महिला संगठन की संयोजिका रुचि अडोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश नंदन, संगठन सचिव नवाज़ शरीफ सहित सभी जिलों के व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31