सहरसा में दर्दनाक हादसा : घास काटने गए युवक की जेसीबी के गड्ढे में डूबने से मौत

Share

बारिश के पानी से भरे गड्ढे ने छीनी एक जिंदगी, गांव में मातम का माहौल

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा। विकाश कुमार l सौरबाजार थाना क्षेत्र के बखरी वार्ड नम्बर-14 में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। मवेशियों के लिए घास काटने गए 35 वर्षीय त्रिलोक कुमार की मौत पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हो गई। बताया जा रहा है कि यह गड्ढा जेसीबी से खुदाई के दौरान बना था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था।

मृतक त्रिलोक कुमार रोज की तरह सोमवार को घर से बहियार की ओर घास काटने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन शुरू की गई तो ग्रामीणों की मदद से उनका शव गड्ढे से बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि घास काटकर लौटते समय पैर फिसलने से वह गड्ढे में जा गिरे और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव और मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजन मनोज कुमार और उदय कुमार यादव ने बताया कि त्रिलोक परिवार के लिए मेहनतकश इंसान थे और उनकी असमय मौत से घर का सहारा छिन गया है। वहीं मृतक का भतीजा अर्जुन कुमार यादव ने भी गहरे दुख का इजहार किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031