Panipat News: हरियाणा के पानीपत में पहुंचे सिवान के कराटे खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत, बुके देकर कोच का भी किया गया सम्मान

Share

फोटो कैप्शन : बुके देकर कोच मनीष तिवारी को सम्मानित करते सामाजिक कार्यकर्ता व मास्क मैंन राजेश पटेल (पानीपत, मुल्तान भवन)।

वाडो जुकू कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे सिवान जिले के 16 खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता व मास्क मैंन राजेश पटेल ने किया अभिनंदन

सेंट्रल न्यूज़ डेस्क। केएमपी भारत। हरियाणा

संवाददाता, पानीपत (हरियाणा) :

हरियाणा के पानीपत में बिहार के सिवान जिला से पहुंचे कराटे खिलाड़ियों और उनके कोच का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बिहार के खेल जगत से जुड़े वाडो जुकू कराटे खिलाड़ियों का दल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पानीपत पहुंचा, जहां सामाजिक कार्यकर्ता व मास्क मैंन राजेश पटेल ने बुके भेंट कर कोच मनीष तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

पानीपत के मुल्तान भवन में आयोजित इस संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम के दौरान राजेश पटेल ने कहा कि बिहार के खिलाड़ी आज देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और देश का नाम रोशन करने का भी सशक्त जरिया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से उनकी जीत की कामना की।

कोच मनीष तिवारी ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में बच्चे पूरी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यह टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी और बिहार का नाम गौरवान्वित करेगी।

इस दल में सिवान जिले के कुल 16 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें कविता कुमारी, श्रेया कुमारी, मिनी कुमारी, सगुफता नाज, सिमरन राय, साक्षी सिंह, आराधना सिंह, अलिशा एजाज, सिमरन कुमारी, प्राची कुमारी, उन्नति गुप्ता, शक्ति कुमारी, तेजस्वी कुमारी, रूही कुमारी, यशवंत यादव और अक्षित सिंह शामिल हैं। सभी खिलाड़ी वाडो जुकू कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पानीपत पहुंचे हैं। स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का पानीपत में जोरदार उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031