Miss Fresher 2026: NEIAH शिलांग के “FRESHERS 2026” समारोह में बिहार की बेटी अनोखी बनीं ‘मिस फ्रेशर’, शानदार प्रस्तुति से जीता सभी का दिल

Share

शिलांग में आयोजित फ्रेशर समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

बिहार-झारखंड का बढ़ाया गौरव; BAMS प्रथम वर्ष की छात्रा हैं अनोखी

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l शिलांग

संवाददाता l शिलांग (मेघालय)l

मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी (NEIAH) में आयोजित “FRESHERS 2026” समारोह में बिहार की बेटी अनोखी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस फ्रेशर 2026′ का खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान में अध्ययनरत बिहार और झारखंड के विद्यार्थियों में खुशी की लहर है, बल्कि उनके परिवार और शुभचिंतकों में भी गर्व का माहौल है।

बिहार-झारखंड के मेडिकल के विद्यार्थियों का था फ्रेशर्स कार्यक्रम

- Sponsored -

बिहार में मूल रूप से गोपालगंज (ग्राम पुरखास, प्रखंड कुचायकोट) जिले की अनोखी कुमारी वर्तमान में NEIAH में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। फ्रेशर समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उन्होंने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, मंच संचालन क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुति से निर्णायक मंडल एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं का दिल जीत लिया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘मिस फ्रेशर 2026’ के सम्मान से नवाजा गया।

जैसे ही विश्वविद्यालय ने अनोखी को “Miss Fresher” लिखा हुआ सैश तथा सिर पर क्राउन (Tiara) पहनाया, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।मालूम हो कि मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित नॉर्थ ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड होम्योपैथी (NEIAH) में यह फ्रेशर्स सम्मान समारोह बिहार-झारखंड के मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए नए विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अनोखी ने अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति के दम पर यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। इस उपलब्धि को बिहार और झारखंड के छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

अनोखी की सफलता पर उनके सहपाठियों, शिक्षकों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। https://youtu.be/xnbfUdcvIvc?si=PQzzaUElxBZUvWhn

उनका कहना है कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिणाम है। छात्र-छात्राओं का मानना है कि अनोखी आने वाले समय में शैक्षणिक और सांस्कृतिक दोनों क्षेत्रों में संस्थान का नाम रोशन करेंगी।

फ्रेशर समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का स्वागत करना, उन्हें संस्थान के माहौल से परिचित कराना और उनकी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31