राष्ट्रपति मुर्मू 30 जून को गोरखपुर आएंगी, एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि, छात्रों को देंगी मेडल

Share

केएमपी भारत। गोरखपुर
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और एम्स परिसर को सजाया जा रहा है। राष्ट्रपति के हाथों से मेडल पाना एम्स के छात्रों के लिए गौरव का क्षण होगा।

पहली बार एम्स गोरखपुर में दीक्षांत समारोह

इस ऐतिहासिक मौके पर एम्स गोरखपुर के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों गोल्ड मेडल और डिग्री दी जाएगी। एम्स की डायरेक्टर मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि यह गोरखपुर और एम्स के लिए गर्व का विषय है कि देश की प्रथम नागरिक स्वयं इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।

छात्रों में उत्साह, परिसर में जश्न जैसा माहौल

छात्रों में भारी उत्साह है। वे राष्ट्रपति से सम्मान पाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पहली बार गोरखपुर एम्स में ऐसा आयोजन हो रहा है, जो न सिर्फ संस्थान बल्कि पूर्वांचल के लिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, डीएम-एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

- Sponsored -

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एम्स परिसर से लेकर एयरफोर्स स्टेशन तक सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। जिले के डीएम, एसपी सहित तमाम अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं।

स्वागत में इंद्रदेव भी हुए मेहरबान

समारोह की तैयारियों के बीच मौसम ने भी अपनी भूमिका निभाई। रविवार को हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया, जिसे लोग राष्ट्रपति आगमन का शुभ संकेत मान रहे हैं।

एयरफोर्स स्टेशन से एम्स तक रूट मैप तैयार

राष्ट्रपति मुर्मू का हेलिकॉप्टर एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेगा, वहां से विशेष सुरक्षा घेरे में एम्स गोरखपुर लाया जाएगा। रास्ते भर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे और पूरे रूट की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031