गोपालगंज न्यूज़ : छपरा में होगी लोजपा (रामविलास) की अब तक की सबसे बड़ी रैली, तैयारी जोरों पर

Share

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शशि प्रकाश ने गोपालगंज में की प्रेस वार्ता, 6 जुलाई को राजेन्द्र स्टेडियम में विशाल जनसभा का आह्वान

केएमपी भारत। गोपालगंज |
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. शशि प्रकाश ने रविवार को गोपालगंज जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने 6 जुलाई को छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में होने वाली पार्टी की विशाल जनसभा की जानकारी दी और उसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

प्रवक्ता ने कहा कि यह रैली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अब तक की सबसे बड़ी जनसभा होगी, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे बिहार से कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारी और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

छपरा की धरती से उठेगी जनसंदेश की आवाज

जय प्रताप और दरोगा राय की धरती से नए युग की शुरुआत: शशि प्रकाश

प्रवक्ता डॉ. शशि प्रकाश ने कहा कि छपरा की ऐतिहासिक धरती, जहां जयप्रकाश नारायण और दरोगा राय जैसे महापुरुषों ने राजनीति को नई दिशा दी, वही धरती 6 जुलाई को एक बार फिर बदलाव की हुंकार भरेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली पार्टी की शक्ति और जनसमर्थन का परिचायक होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समय से और भारी संख्या में राजेन्द्र स्टेडियम पहुंचें ताकि पार्टी की एकजुटता और ताकत का परिचय छपरा की धरती से दिया जा सके।

जिलाध्यक्ष ने दी भरोसे की बात, बोले- हजारों की संख्या में आएंगे कार्यकर्ता

सभी प्रखंड अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी व जिला पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में मौजूद लोजपा (रामविलास) गोपालगंज जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने आश्वस्त किया कि जिले की ओर से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिले भर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग रैली में पहुंच सकें।

बैठक में मुख्य रूप से डिम्पल तिवारी, संजय पासवान, ऋषि रंजन राय, अंशु कुमार मिश्र, नगेंद्र प्रसाद, अजित गुप्ता, सोनू गुप्ता, शौरभ तिवारी, मंजीत त्रिपाठी, मणिंद्र ओझा, सुनील मिश्र, संजीव सिंह, रवि कुमार सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी मौजूद रहे। सभी ने रैली को सफल बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रैली से तय होगी पार्टी की आगामी रणनीति

चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा रामविलास कर रही है नए सियासी समीकरण की तैयारी

जानकारों की माने तो यह रैली केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से पार्टी की रणनीति तय करने का भी मंच बनेगी। चिराग पासवान की अगुवाई में लोजपा (रामविलास) बिहार में नए सियासी समीकरण की ओर बढ़ रही है। ऐसे में यह सभा राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31