सीवान में गुठनी थाने पर कांग्रेस का हंगामा : सुशीला देवी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Share

प्रतिरोध मार्च के बाद थाने पर प्रदर्शन, थानाध्यक्ष को जिलाधिकारी के नाम सौंपा गया ज्ञापन

केएमपी भारत। सीवान
गुठनी थाना क्षेत्र में सुशीला देवी की हत्या के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन, तेनुआ मोड़ से शुरू हुआ प्रतिरोध मार्च नारों के बीच गुठनी थाने के पास आकर जनसभा में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर कार्रवाई की मांग की।

न्याय दो सुशीला देवी को, गिरफ्तार करो हत्यारों को – नारों से गूंजा थाना परिसर

“सुशीला देवी को न्याय दो”, “हत्यारों को सजा दो”, “माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की लूट बंद करो”, “25 लाख मुआवजा दो”—इन नारों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता गुठनी थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष के प्रतिनिधिमंडल बुलाने में देरी होने पर कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर घंटों नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष से मिल सौंपा ज्ञापन

बाद में कांग्रेस के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार से मुलाकात कर तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जो जिलाधिकारी के नाम संबोधित था।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे –

- Sponsored -

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विधु शेखर पाण्डेय

अशोक सिंह, जवाहर राम, इंदु देवी, डॉ. रुदल बागी और केशव तिवारी

ज्ञापन में रखी गई ये तीन प्रमुख मांगे

  1. हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा
  2. पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा
  3. मुथूट माइक्रो फाइनेंस जैसी कंपनियों की जांच और उन पर कार्रवाई

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि घटना के छह दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आक्रोश और बढ़ेगा।

थानाध्यक्ष ने दिया जांच और गिरफ्तारी का आश्वासन

थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। अन्य मांगों को जिलाधिकारी तक पहुंचाने का भरोसा भी दिलाया।

प्रदर्शन में ये प्रमुख चेहरे रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिले के दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल हुए। जिनमें प्रमुख थे:
अरुण मांझी, रमेश उपाध्याय, दिनेश यादव, विकास तिवारी, कमल किशोर ठाकुर, अमित कुशवाहा, सद्दाम हुसैन, बृज किशोर सिंह, अनंत तिवारी, अलाउद्दीन अहमद, संतोष पाण्डेय, संजय कुमार सिंह, प्रमोद चौधरी, विंदेश्वरी साह, उमाशंकर यादव, मो. सोहैल, डॉ. रवीन्द्र पाण्डेय, अरुण मदेशिया, रामाशीष यादव, मकसूद आलम, सुरेश यादव सहित कई अन्य कार्यकर्ता।

कांग्रेस ने चेताया – जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करता तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और सड़कों पर उतरकर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।https://youtube.com/shorts/PUwgGEFWadc?si=K96vm40f63gNIJ0m

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930