गोपालगंज : रामविलास पासवान की जयंती पर लोजपा कार्यालय में श्रद्धा और संकल्प का माहौल

Share

गोपालगंज कार्यालय में मनाई गई जयंती, पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर याद किया नेता जी को, राजनीति में स्वच्छता की ली शपथ

केएमपी भारत। गोपालगंज
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय संस्थापक श्रद्धेय रामविलास पासवान की जयंती आज पार्टी के गोपालगंज जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा के विस्तार प्रमुख उपेंद्र पासवान ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने स्व. पासवान को पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि – “रामविलास जी हमेशा सामाजिक न्याय और राजनीतिक शुचिता के प्रतीक रहे हैं, हमें उनके आदर्शों पर चलना है और राजनीति को स्वच्छ बनाना है।” इसके साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों को उनके आचरणों को अपनाने और समाज सेवा में जुटे रहने की शपथ दिलाई गई।

सभी प्रमुख नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय पासवान, युवा नेता ऋषि रंजन शाही, अंशु कुमार मिश्र, नीलेश कुमार, विवेक पांडेय, धर्मेंद्र कुमार पाल, संजीव सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धेय रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728