Independence Day Celebration: कैमूर के दुर्गावती में निकली तिरंगा यात्रा, वीर सपूतों को किया गया नमन

Share

भाजपा विधायक अशोक सिंह के नेतृत्व में निकली रैली, बाजार में गूंजे देशभक्ति के नारे

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कैमूर (दुर्गावती)। अजीत कुमार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को कैमूर जिले के दुर्गावती में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। रामगढ़ विधानसभा के भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा दुर्गावती मुख्यालय बाजार से शुरू होकर बाजार के दोनों ओर भ्रमण करती हुई डहला मोड़ तक पहुंची और फिर वापस दुर्गावती बाजार में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति गीत और नारे गूंजते रहे।

यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘अमर शहीद अमर रहें’ के नारे लगाए। विधायक अशोक सिंह ने इस मौके पर कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि यह हमारे देश का गौरव, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया था। आज का दिन हमें उनके बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा पूरे देश में इस तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है ताकि आजादी के अमर वीरों की स्मृति को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो। यात्रा में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विपिन केवट, पूर्व उप प्रमुख प्रेम कुमार गौड़, भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा, रविंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

स्थानीय लोगों ने यात्रा के स्वागत में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की और भारत माता के जयकारे लगाए। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का जोश और उत्साह चरम पर रहा। यात्रा समाप्त होने के बाद बाजार क्षेत्र में लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और तिरंगे के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031