Gandhian Ideology: गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का सिवान आगमन 20 को, बिहार की भूमिका पर होगा मंथन: अशोक कुमार सिंह

Share

20 अगस्त को लीमरा होटल में आयोजित होगा सेमिनार,

राज्य महासचिव, किसान कांग्रेस बिहार अशोक कुमार सिंह (गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र) की अगुवाई में आयोजित है यह कार्यक्रम

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना


सिवान। कृष्ण मुरारी पांडेय
l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र और गांधीवादी चिंतक तुषार गांधी पहली बार सिवान आ रहे हैं। इस अवसर पर “राष्ट्र के समक्ष मौजूदा चुनौतियां एवं बिहार की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन 20 अगस्त 2025 को सुबह 11:30 बजे लीमरा होटल, चमड़ा मंडी, सराय थाना के समीप किया जाएगा।

मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि होंगे शामिल
इस सेमिनार में तुषार गांधी मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखेंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और प्रख्यात किसान नेता डॉ. सुनीलम मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन समिति के सदस्य कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि इस चर्चा में वर्तमान राष्ट्रीय चुनौतियों, सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों और उनमें बिहार की संभावित भूमिका पर विस्तार से विमर्श किया जाएगा।

स्थानीय नेतृत्व भी करेगा स्वागत
राज्य महासचिव, किसान कांग्रेस बिहार अशोक कुमार सिंह (गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र) की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिवान की धरती पर पहली बार तुषार गांधी और डॉ. सुनीलम का स्वागत बड़े स्तर पर किया जाएगा। स्थानीय बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और किसान बड़ी संख्या में शामिल होकर संवाद का हिस्सा बनेंगे।

- Sponsored -

गांधीवादी विचारधारा पर होगा मंथन
सेमिनार के जरिए समाज को गांधीवादी विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनौतियों के समाधान के रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि बिहार की ऐतिहासिक भूमिका और जनता की ताकत देश की चुनौतियों से निपटने में अहम साबित होगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930