Nalanda Elections: DM कुंदन कुमार ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, शस्त्र सत्यापन से लेकर स्ट्रांग रूम तक की स्थिति की ली जानकारी

Share

विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

बिहारशरीफ | अविनाश पांडेय l

आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर नालंदा में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम कुंदन कुमार ने मंगलवार को जिले, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

कर्मियों का डाटा एंट्री और एएमएफ मानक की जांच

डीएम ने सबसे पहले निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों के डाटा एंट्री की स्थिति का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि Election Software में सभी कर्मियों की एंट्री समय पर सुनिश्चित होनी चाहिए। वहीं, मतदान केंद्रों पर Assured Minimum Facility (AMF) से संबंधित मानकों को आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार पूरा करने पर जोर दिया।

स्ट्रांग रूम और डिस्पैच सेंटर की सुरक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने डिस्पैच सेंटर पर स्ट्रांग रूम की तैयारी और उसकी सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित और आयोग के निर्देशों के अनुरूप होना चाहिए। इसके साथ ही वाहनों की उपलब्धता और जिलास्तरीय कर्मियों की तैनाती पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

अर्द्धसैनिक बल और शस्त्र दुकानों का सत्यापन

चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती अहम होगी। डीएम ने उनके आवासन और परिवहन की सुविधा की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने जिले में जारी सभी शस्त्र अनुज्ञप्तियों और शस्त्र की दुकानों का सत्यापन करने का निर्देश दिया।

मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता पर खास नजर

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों की Vulnerability Mapping पूरी सावधानी से की जाए। साथ ही, 126/135/129 बीएनएसएस के तहत बंधपत्र भरवाने और CCA व NSA के अंतर्गत निरुद्ध व्यक्तियों के मामलों की स्थिति से भी अवगत कराया।

- Sponsored -

सभी तैयारियां समय पर पूरी हों : डीएम

बैठक के अंत में डीएम ने स्पष्ट कहा कि विधान सभा चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है, इसलिए इससे जुड़े सभी कार्यों को गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तैयारियां ससमय पूरी होनी चाहिए।

इस मौके पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता समेत जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30