Lakhisarai Development: लखीसराय में 70 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ

Share

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और मंत्री नितिन नवीन ने दिया विकास का तोहफा

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

लखीसराय | अभिनंदन कुमार

लखीसराय जिले के विद्यापीठ चौक पर बुधवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने संयुक्त रूप से 70 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें दोनों मंत्रियों के साथ मंच पर उपस्थित अतिथियों ने भाग लिया। मौके पर जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


8 योजनाओं का शिलान्यास, 4 का शुभारंभ

कार्यक्रम में कुल 8 योजनाओं का शिलान्यास और 4 योजनाओं का शुभारंभ किया गया। इनमें प्रमुख परियोजनाएं हैं–

  • NH-80 से चितरंजन पथ तक 2.30 किमी पीसीसी सड़क का उन्नयन।
  • नया बाजार कवैया चौक से थाना तक 5 किमी सड़क का उन्नयन।
  • पुरानी बाजार चितरंजन पथ 1.5 किमी की मरम्मत।
  • लखीसराय बाईपास के पश्चिमी हिस्से में 1.5 किमी सर्विस लेन का नवीकरण।
  • बड़हिया में NH-80 पर आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण।
  • हलसी से मंझवे पथ 10.35 किमी का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण।
  • मोहद्दी नगर से कृषि विज्ञान केंद्र तक 0.98 किमी सड़क निर्माण।
  • विद्यापीठ चौक से मोहनपुर पथ 5.15 किमी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण।
  • विद्यापीठ चौक के पास व सूर्यगढ़ा क्षेत्र में कई आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट निर्माण।

विकास को नई गति

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह परियोजनाएं जिले के विकास की दिशा में बड़ा कदम हैं और इनसे लखीसराय के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। वहीं मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य है कि गांव से लेकर शहर तक हर जगह मजबूत सड़क नेटवर्क उपलब्ध कराया जाए।

- Sponsored -

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे लखीसराय की तरक्की की नई शुरुआत बताया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031