लखीसराय में ‘लक्खी अमृत महोत्सव’ का आगाज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और मनोज तिवारी होंगे आकर्षण

Share

अनंत चतुर्दशी पर विरासत और आस्था का संगम, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

लखीसराय l अभिनंदन कुमार l लखीसराय में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित ‘लक्खी अमृत महोत्सव’ आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम बनने जा रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि सुप्रसिद्ध गायक व सांसद मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

महोत्सव की पूर्व संध्या पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व समुद्र मंथन से क्षीरसागर में माता लक्ष्मी के प्रादुर्भाव का प्रतीक है। इसी कारण इस क्षेत्र का नामकरण लक्ष्मी के नाम पर हुआ, जो कालांतर में लखीसराय कहलाया। उन्होंने इसे न केवल आस्था का पर्व बल्कि विरासत के सम्मान का उत्सव बताया।

सिन्हा ने बताया कि श्रद्धालु सिमरिया धाम से जल भरकर दुखहरण बाबा स्थान हाथीदह पहुंचेंगे और संकल्प लेंगे। इसके बाद समूहबद्ध होकर अशोक धाम (इन्द्रदमनेश्वर महादेव मंदिर) में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शाम में के. आर.के. मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण होंगे।

उन्होंने कहा कि आज बिहार समुद्र मंथन जैसी स्थिति में है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अमृत और विष का विभेद हो चुका है। अब सभी को भक्ति, शक्ति और युक्ति के साथ असुरी प्रवृत्तियों से मुक्ति पाकर सशक्त बिहार के निर्माण में योगदान देना है।

यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनकर पूरे इलाके में उत्साह और श्रद्धा का माहौल पैदा कर रहा है।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930