बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए ने 105 सिवान सदर सीट से मंगल पांडेय को किया उम्मीदवार घोषित

Share

घोषणा के तुरंत बाद मंगल पांडेय सिवान पहुंचे, उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ उनका नहीं बल्कि सिवान के हर कार्यकर्ता का चुनाव है।

बिहार चुनाव डेस्क l पटना

केएमपी भारत न्यूज़ l सिवान | संवाददाता
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच एनडीए ने सिवान विधानसभा सीट (संख्या 105) से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को उम्मीदवार घोषित किया है। यह निर्णय लंबे मंथन और कड़ी चर्चा के बाद लिया गया।

घोषणा के तुरंत बाद मंगल पांडेय सिवान पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा और एनडीए के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ उनका नहीं बल्कि सिवान के हर कार्यकर्ता का चुनाव है। पांडेय ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से सिवान की आठों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
कौशांबी के पूर्व सांसद एवं लोकसभा आचार समिति के अध्यक्ष राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, अभिमन्यु कुमार सिंह, जयप्रकाश निषाद, संजय पांडेय, रिजवान अंसारी, महादेव पासवान, अभय सिंह, चंद्रकेतु सिंह, नन्द प्रसाद चौहान, अनुराधा गुप्ता, लाल बाबू कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, चंद्र विजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव, सुभाष कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह सोनू, पंकज किशोर सिंह, शैलेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सोनू सिंह, रामाधार तिवारी, संजय शाह, सुनीता जायसवाल, मीनाक्षी सिंह, सोनी शोएब, सौरव कुमार चीकू जी महाराज।

साथ ही सिवान की सांसद कविता सिंह और लोजपा नेता विनोद तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने बैठक की अध्यक्षता की।

मंगल पांडेय ने कहा कि चुनाव में सरकार के काम और विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाना मुख्य रणनीति होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर घर और हर व्यक्ति तक जाकर एनडीए की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी जाए। उन्होंने भरोसा जताया कि विपक्षी दल वोट बांटने की कोशिश करेंगे, लेकिन एकजुट कार्यकर्ता और मजबूत नेतृत्व एनडीए को विजयी बनाएगा।

पांडेय ने कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से सिवान में नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के हाथ मजबूत करेंगे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31