Nalanda News: राजगीर थाना बैरक में एएसआई ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Share

– पारिवारिक कलह बना आत्महत्या की वजह, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

बिहार न्यूज़ डेस्क l पटना

केएमपी भारत न्यूज़| बिहारशरीफ l अविनाश पांडेय
राजगीर थाना परिसर मंगलवार को दोपहर अचानक उस वक्त दहल उठा जब थाने में पदस्थापित एएसआई सुमन तिर्की ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही बैरक में अफरातफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मी जब तक पहुंचते, तब तक एएसआई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

राजगीर के एसडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि मृतक एएसआई सुमन तिर्की झारखंड के गुमला जिले के धाबरा थाना क्षेत्र के बिहार भटौली गांव निवासी थे। वे सुशील तिर्की के पुत्र थे और डायल-112 सेवा में कार्यरत थे। बीते एक वर्ष से वे राजगीर में पदस्थापित थे और पत्नी के साथ यहीं रहते थे।

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की ओर इशारा
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस महकमे में शोक की लहर
घटना के बाद राजगीर थाने में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। साथी पुलिसकर्मी स्तब्ध हैं और किसी को यकीन नहीं हो रहा कि हमेशा हंसमुख स्वभाव के सुमन तिर्की इस तरह का कदम उठा लेंगे।
फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की हर एंगल से जांच कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद था या कोई अन्य दबाव।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31