Nalanda/Saharsa News: कायस्थ समाज ने श्रद्धा व उल्लास से मनाया भगवान चित्रगुप्त पूजा उत्सव

Share

नालंदा और सहरसा में कलम-दावात के प्रणेता की विधिवत पूजा, मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

केएमपी भारत न्यूज़ डेस्कl पटना/ भागलपुर

बिहारशरीफ/सहरसा। संवाददाता।
कायस्थ समाज के आराध्य देव, कलम-दावात के प्रणेता भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरुवार को पूरे बिहार में मनाई गई। नालंदा से लेकर सहरसा तक कायस्थ समाज के लोगों ने वैदिक विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की आराधना की और समाज में ज्ञान, कर्म और सत्य की भावना को पुष्ट करने का संकल्प लिया।

नालंदा में चित्रांश चेतना मंच ने की भव्य पूजा

नालंदा के बिहारशरीफ स्थित अंबेर पंचअंगनमा में चित्रांश चेतना मंच की ओर से भगवान चित्रगुप्त की भव्य पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान से हुई। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान चित्रगुप्त की सच्चे मन से पूजा करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। पूजा में विशेष रूप से अरवा चावल और गुड़ का भोग लगाया गया, जिसे बाद में भक्तिभाव से सभी कायस्थ परिवारों ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर चित्रांश चेतना मंच के अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, संयोजक लाला सुधीर कुमार, सचिव संदीपचंद्र निमियार उर्फ कन्हैया, कोषाध्यक्ष शशि सिन्हा मुन्ना, उपाध्यक्ष अमित कुमार उर्फ उदय, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिन्हा, राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रियदर्शी रंजन, मणिशंकर प्रसाद उर्फ गप्पु, दीपक कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद उर्फ चांद बाबू, सतीश कुमार, रविशंकर कुमार, सुशील कुमार अधिवक्ता, अजय कुमार सिन्हा उर्फ विशाल, सुबोध कुमार सिन्हा सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
पूजनोपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और भगवान चित्रगुप्त से समाज की उन्नति और सद्भावना की कामना की गई।

सहरसा में चित्रगुप्त पूजनोत्सव और छात्राओं का सम्मान

वहीं सहरसा के नया बाजार स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमण कुमार ने की जबकि संचालन समिति सचिव डॉ. ए.के. गुड्डू ने किया।

कार्यक्रम के दौरान समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को जगत नारायण लाल स्मृति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया।
बिहार बोर्ड की छात्राओं में रश्मि वर्मा (प्रथम), प्रेरणा प्रिया (द्वितीय), साक्षी स्नेहा (तृतीय), तथा सीबीएसई बोर्ड से तमन्ना वर्मा (प्रथम) और अदिति किरण (द्वितीय) को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष इंद्रकांत, कार्यालय प्रभारी जीवन वर्मा, अंकेक्षक परिमल किशोर, संयुक्त सचिव राजेश कुमार, लोकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार वर्मा, प्रिंस वर्मा, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, रूपेश रौशन, अभिषेक वर्मा जूनियर सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

पूजन में मार्गदर्शन संरक्षक अर्जुन प्रसाद वर्मा, देवेंद्र कुमार मल्लिक, गोपाल चंद्र लाल दास, अखिलेश कुमार वर्मा, अमित प्रकाश, चंदन भारती, डॉ. शशि भूषण श्रीवास्तव, नवीन कुमार वर्मा और अन्य वरीय सदस्य उपस्थित रहे।

समाज में शिक्षा और संस्कृति का संदेश

दोनों स्थानों पर कायस्थ समाज के वक्ताओं ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, ईमानदारी और लेखनी की महत्ता को याद करने का अवसर है।
पूरे दिन पूजा-पाठ, आरती और प्रसाद वितरण के साथ वातावरण भक्ति और एकता के रंग में रंगा रहा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728