Munger news: मुंगेर में रंगोली पर बाइक चढ़ाने से बवाल : दंपती से मारपीट, गश्ती पुलिस ने कराया मामला शांत

Share

मुंगेर के कसिम बाजार थाना क्षेत्र के मनसरी तल्ले में बम काली विसर्जन के दौरान घटी घटना, पति-पत्नी को आई हल्की चोटें

बिहार केएमपी भारत न्यूज़ डेस्क। भागलपुर

संतोष सहाय की रिपोर्ट l मुंगेर। त्योहार के माहौल में शुक्रवार की शाम रंगोली को लेकर बड़ा विवाद हो गया। कसिम बाजार थाना क्षेत्र के मनसरी तल्ले मोहल्ले में बम काली विसर्जन के दौरान बाइक सवार दंपती से स्थानीय युवकों की झड़प हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दंपती के साथ मारपीट तक की नौबत आ गई। हालांकि गश्ती पुलिस के मौके पर पहुंचने से स्थिति नियंत्रण में आ गई और मामला शांत हुआ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नवटोलिया निवासी प्रभांशु शेखर अपनी पत्नी अनामिका आनंद के साथ बाइक से चिकित्सक के पास जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ बच्चे और युवक देवी विसर्जन के स्वागत में सड़कों पर रंगोली बना रहे थे। भीड़भाड़ के बीच प्रभांशु की बाइक गलती से रंगोली पर चढ़ गई। इसी बात को लेकर वहां मौजूद युवकों ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों में कहा-सुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और कुछ युवकों ने दंपती के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट कर दी।

पीड़ित दंपती ने बताया कि उनका किसी से झगड़ने का कोई इरादा नहीं था। “भीड़ के कारण बाइक रंगोली पर चली गई, लेकिन इसके बाद कुछ लोगों ने बिना वजह हमारे साथ मारपीट की। बचाने आई मेरी पत्नी के साथ भी हाथापाई की गई,” प्रभांशु ने कहा। उन्होंने बताया कि उन्हें सिर और हाथ में चोटें आई हैं।

वहीं, दूसरी ओर स्थानीय बच्चों ने बताया कि जब उन्होंने बाइक सवार को रंगोली पार करने से रोका तो वह खुद आक्रोशित हो गए और बहस करने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने हस्तक्षेप किया और स्थिति बिगड़ गई।

- Sponsored -

घटना की सूचना पर पहुंची कसिम बाजार थाना की गश्ती पुलिस ने तत्काल भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें थाने बुलाया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30