Siwan: जे आर कॉन्वेंट स्कूल, दोन में विज्ञान मेला—बच्चों की क्रिएटिविटी ने किया सबको मंत्रमुग्ध

Share

छोटी उपलब्धियों को करें एंजॉय, मिलेगी बड़ी सफलता : एसपी मनोज कुमार तिवारी https://youtube.com/shorts/DN1gvdvL-sQ?si=vi8ON6TQUShNMtpO

डिजिटल डेस्क l केएमपी भारत न्यूज़ l पटना
कृष्ण मुरारी पांडेय, दोन/सिवान।

“बच्चों की छोटी-छोटी सफलताएं ही उनके बड़े सपनों की नींव होती हैं।” शनिवार को दोन स्थित जे आर कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित विज्ञान मेला का उद्घाटन करते हुए सिवान के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानना और उसे प्रोत्साहित करना आज के दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने और उन्हें एंजॉय करने की प्रेरणा दी ताकि भविष्य में उनका मनोबल और आत्मविश्वास लगातार बढ़ता रहे।

मॉडल्स ने किया सबको प्रभावित

विज्ञान मेला में स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। पर्यावरण संरक्षण, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, नगरीय विकास, जीव विज्ञान, जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर बनाए गए अभिनव मॉडल्स ने आगत अतिथियों को प्रभावित किया।
बच्चों ने प्रत्येक मॉडल की कार्यप्रणाली का विस्तार से वर्णन किया। अतिथियों ने उनकी प्रस्तुति और समझ को सराहा। एसपी श्री तिवारी कई मॉडल्स पर रुके और बच्चों से सवाल पूछकर उनके ज्ञान की परीक्षा भी ली।

क्रिएटिविटी ही नवाचार की जननी: शिक्षाविद्

मंचासीन विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् डॉ. गणेश दत्त पाठक, डॉ. आर.के. सिंह और समाजसेवी राजकिशोर भारती उर्फ महंत जी ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
डॉ. पाठक ने कहा कि बच्चों में क्रिएटिविटी को प्रोत्साहित किया जाएगा तो देश और समाज में नवाचार की नई लहर पैदा होगी। उन्होंने शिक्षकों को इस दिशा में अधिक से अधिक प्रयास करने का सुझाव दिया।

स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार

स्कूल के चेयरमैन संजय कुमार बिहारी पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल उनके पिता स्वर्गीय कुमार बिहारी पांडेय के सपनों पर आधारित है और उन सपनों को साकार करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
स्कूल के प्रिंसिपल सी एस नायक ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं, स्कूल के प्रबंधक अनीश पांडे ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

उत्साह से भरा रहा माहौल

कार्यक्रम के दौरान बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह दिखा। मॉडल्स को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों ने अपने प्रयोगों के माध्यम से न केवल विज्ञान की अवधारणाएं समझाईं बल्कि वास्तविक जीवन में उन समस्याओं के समाधान भी प्रस्तुत किए जिन्हें समाज अक्सर नजरअंदाज कर देता है।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर अतुल श्रीवास्तव, विनय चंद्र श्रीवास्तव, कौशलेंद्र चौबे, मनीष पाठक, डी.एन. तिवारी समेत कई शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “छोटे सपनों को पूरा करें, बड़ी मंज़िल हाथ जरूर लगेगी।”

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31