सीवान : एसडीओ ऑफिस परिसर बना ‘नो पार्किंग’ में पार्किंग हब

Share

दीवारों पर साफ लिखा है ‘यहां वाहन लगाना सख्त मना है’, फिर भी दर्जनों बाइक करीने से खड़ी

कृष्ण मुरारी पांडेय। सीवान

अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर को प्रशासन ने नो पार्किंग जोन घोषित किया है। दीवारों पर बड़े-बड़े अक्षरों में साफ तौर पर लिखा गया है — “अनुमंडल पदाधिकारी सीवान के आदेशानुसार यहां वाहन लगाना सख्त मना है। पकड़े जाने पर दंड के भागी होंगे।”लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसी सख्त आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। परिसर में दर्जनों बाइक इस तरह करीने से खड़ी हैं, मानो यहां बाकायदा पार्किंग की व्यवस्था हो।

नियम तो हैं, लेकिन पालन करने वाला कोई नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हर रोज इसी तरह वाहन लगाए जाते हैं। आदेश तो जारी कर दिए गए, लेकिन न तो निगरानी की व्यवस्था है और न ही कार्रवाई का डर। ऐसे में एसडीओ के आदेश सिर्फ दीवार की शोभा बढ़ा रहे हैं। सवाल उठता है – क्या प्रशासन खुद अपने आदेशों को लागू कराने में नाकाम है?जब प्रशासनिक कार्यालयों में ही आदेशों की अनदेखी होती है, तो आम जनता से नियम पालन की उम्मीद कैसे की जा सकती है? यह स्थिति प्रशासनिक साख पर भी सवाल खड़ा करती है।

वर्जन

इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ सीवान सदर सुनील कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है, मामले की जांच करवाई जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31