Siwan: पचरुखी में गोपालगंज श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की तेज रफ्तार बोलोरो ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, तीसरा किशोर भी चपेट में

Share

तीनों की हालत गंभीर, सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर; मौके पर जुटी भीड़

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता, पचरुखी (सिवान)। पचरुखी थाना क्षेत्र के सुपौली से गांव के समीप शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बोलोरो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलोरो चालक बाइक को घसीटते हुए भागने लगा। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक किशोर भी भाग रही बोलोरो की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुपौली निवासी बाबुल कुमार और महाराजगंज थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गांव निवासी जीतन कुमार महतो एक्सप्लेंडर बाइक से चौमुखा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद बोलोरो चालक वाहन लेकर फरार होने की कोशिश करने लगा। तभी सड़क किनारे खड़ा महुआरी निवासी किशोर नवीन कुमार भी भागती बोलोरो की चपेट में आ गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को आनन-फानन में सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया।

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना में शामिल बोलोरो महाराजगंज निवासी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी समर सकिन की बताई जा रही है, जो वर्तमान में गोपालगंज में पदस्थापित हैं।

- Sponsored -

घटना की सूचना मिलते ही पचरुखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बोलोरो में सवार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी समर सकिन और वाहन चालक को भी इलाज के लिए थाना पहुंचाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930