सीवान जंक्शन पर तेजी से चल रहे विकास कार्यों का एडीआरएम ने किया निरीक्षण

Share

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्लेटफॉर्म से लेकर स्टेशन भवन तक का होगा कायाकल्प

कृष्ण मुरारी पांडेय। सीवान | पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह ने शनिवार को अपने पहले एक दिवसीय निरीक्षण में सीवान जंक्शन का दौरा किया। यह निरीक्षण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और संरक्षा से जुड़े रेलकर्मियों की काउंसलिंग के उद्देश्य से किया गया।

यात्री सुविधाओं और संरक्षा का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एडीआरएम अजय सिंह ने स्टेशन पर चल रहे यात्री सुविधा विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। साथ ही संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों की काउंसलिंग कर उनके कार्य ज्ञान की जानकारी ली। उन्होंने प्लेटफॉर्म सं. 01 पर बन रहे प्रतीक्षालय, कार्यालय और यात्री सुविधाओं के कार्यों का निरीक्षण किया तथा निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की।

निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

निरीक्षण के क्रम में एडीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे कार्यों की प्रगति को देखकर संतोष जताया और निर्देश दिया कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में कोई लापरवाही न हो।

- Sponsored -

सीवान जंक्शन का बदल रहा है चेहरा

सीवान जंक्शन, जो बिहार के सीवान शहर का ‘ए’ श्रेणी का प्रमुख स्टेशन है, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए रंग-रूप में विकसित हो रहा है। स्टेशन से कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, गुवाहाटी सहित कई बड़े शहरों के लिए रेल कनेक्टिविटी है। वर्तमान में यह स्टेशन एनएसजी-3 श्रेणी में है, जिसमें 5 प्लेटफॉर्म और 9 रनिंग लाइनें हैं।

ये सुविधाएं मिलेंगी

यात्रियों कोअमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सीवान जंक्शन पर निम्नलिखित कार्य किए जा रहे हैं: प्लेटफॉर्म सरफेसिंग और ऊंचाई में सुधार, सौंदर्यीकृत, चौड़ा और बेहतर रोशनी वाला स्टेशन अग्रभाग/पोर्च, सर्कुलेशन एरिया का आधुनिकीकरण, नए प्रतीक्षालय और शौचालयों का निर्माण, सभी प्लेटफॉर्म पर नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, 12 मीटर चौड़ा नया पैदल उपरी पुल (सीओपी), नई लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा, आधुनिक और स्पष्ट साइनेज, स्टेशन के अंदर और बाहर बेहतर प्रकाश व्यवस्था।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इन कार्यों के पूर्ण हो जाने के बाद यात्रियों को न सिर्फ आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्टेशन परिसर में प्रवेश करते ही एक सुखद और बेहतर अनुभव भी होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930