SIT Action: शराब माफियाओं की चार पहिया वाहन की टक्कर से सीवान में शहीद BSAP जवान के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Share

SIT की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल बरामद, आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। सिवान में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान BSAP के जवान की शहादत के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिवान द्वारा जारी बयान के अनुसार, 12/13 दिसंबर 2025 की रात सराय थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी की जा रही थी। इसी दौरान BSAP-2 डेहरी में पदस्थापित जवान मधुप कुमार को एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायल जवान को तत्काल सदर अस्पताल, सिवान में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल था। घटना के संबंध में मुफ्फसिल थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना के त्वरित उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक, सिवान के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। गठित SIT टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल सर्विलांस और प्राप्त गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पुनीत कुमार (निवासी इमनौली, थाना मैरवा) और राजकुमार बैठा (निवासी बरहु गोपाल, थाना मुफ्फसिल) के रूप में की गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है और अन्य संभावित संलिप्तताओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और शहीद जवान को न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031