मुंगेर को मिला आधुनिक बैडमिंटन सेंटर, खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

Share

डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने किया उद्घाटन, बोले– जिले में प्रतिभा की कमी नहींआरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में शुरू हुआ सेंटर, अब खिलाड़ियों को नहीं जाना होगा बाहर

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l भागलपु

संवाददाता। मुंगेर : मुंगेर जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। ऐसे में आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में बैडमिंटन सेंटर की शुरुआत जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी। यह बातें जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बैडमिंटन सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कहीं।

डीएम ने कहा कि यह सेंटर मुंगेर जिलेवासियों और खासकर खेल प्रेमियों के लिए खुशी की खबर है। अब खिलाड़ियों को बैडमिंटन खेलने और प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह सेंटर निश्चित रूप से बैडमिंटन खिलाड़ियों को नई दिशा और पहचान देगा।

उन्होंने खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस सेंटर से जुड़कर अपने हुनर को निखारें और जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर अपना और मुंगेर का नाम रोशन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार योजनाएं चला रहे हैं। “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” जैसी योजनाओं से बिहार के कई खिलाड़ियों को रोजगार मिला है, जिससे खेल के क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है।

डीएम ने विश्वास जताया कि इस बैडमिंटन सेंटर से निकलकर भविष्य में कई खिलाड़ी उच्च स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है।

- Sponsored -

उद्घाटन समारोह में महापौर कुमकुम देवी ने भी अपने विचार रखे और कहा कि नगर निगम खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देगा। उन्होंने इस पहल को मुंगेर के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर सेंटर के अधिकारी, खेल प्रेमी और खिलाड़ी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930