दिव्यांगजनों को बड़ी सौगात: सिवान के सभी प्रखंडों में लगेगा यूडीआईडी कार्ड कैंप, 19 जनवरी से शुरू होगा अभियान

Share

12 फरवरी तक चलेगा शिविर; एकल दस्तावेज से मिलेगी सभी योजनाओं की सुविधा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान।
दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन सिवान ने एक अहम पहल की है। जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड निर्गत करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 19 जनवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा।

19 जनवरी से बसंतपुर से होगी शुरुआत
यूडीआईडी कैंप की शुरुआत 19 जनवरी को बसंतपुर प्रखंड परिसर से होगी। इसके बाद 20 जनवरी को भगवानपुर हाट, 21 जनवरी को गोरियाकोठी, 22 जनवरी को लकड़ीनबीगंज, 24 जनवरी को महाराजगंज, 27 जनवरी को दरौंदा, 28 जनवरी को पचरुखी, 29 जनवरी को बड़हरिया, 30 जनवरी को सिवान सदर, 31 जनवरी को हसनपुरा, 2 फरवरी को रघुनाथपुर, 3 फरवरी को गुठनी, 5 फरवरी को सिसवन, 6 फरवरी को आंदर, 7 फरवरी को हुसैनगंज, 9 फरवरी को जिरादेई, 10 फरवरी को मैरवा, 11 फरवरी को दरौली तथा 12 फरवरी को नौतन प्रखंड परिसर में शिविर लगाया जाएगा।

यूडीआईडी कार्ड: एकल दस्तावेज, कई सुविधाएं
प्रशासन ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यूडीआईडी कार्ड एकल और अनिवार्य दस्तावेज है। यह कार्ड आधार की तरह एक विशिष्ट पहचान पत्र के रूप में मान्य है। पहले जारी किए गए विभिन्न प्रकार के दिव्यांगता पहचान पत्र अब आधिकारिक रूप से मान्य नहीं हैं, इसलिए ऐसे दिव्यांगजनों को भी यूडीआईडी कार्ड बनवाना आवश्यक है।

पुराना प्रमाणपत्र भी होगा अपडेट, नए लाभार्थी भी शामिल
शिविर में वे दिव्यांगजन भी पहुंच सकते हैं, जिनके पास पहले से कोई अन्य दिव्यांगता प्रमाणपत्र है, ताकि उसे यूडीआईडी कार्ड में रूपांतरित किया जा सके। वहीं जिन दिव्यांगजनों की अब तक दिव्यांगता जांच नहीं हुई है, वे शिविर में चिकित्सकीय परीक्षण कराकर नया यूडीआईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

- Sponsored -

प्रशासनिक जिम्मेदारी तय
इस अभियान के सफल संचालन के लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। जिला स्तर पर क्रियान्वयन और अनुश्रवण की जिम्मेदारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं सिविल सर्जन को सौंपी गई है।

डीएम का संदेश: दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण प्राथमिकता
जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया है कि शिविरों का आयोजन पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन वंचित न रह जाए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930