सीवान: भाजपा ने एक बार फिर जताया भरोसा: नंद प्रसाद चौहान बने प्रदेश मंत्री

Share

प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया, संगठन में अनुभव को मिली नई जिम्मेदारी

सीवान। भारतीय जनता पार्टी ने पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए नंद प्रसाद चौहान को प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति पर चौहान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय, सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय और डॉ. संजय जायसवाल के प्रति हृदय से आभार जताया। नंद प्रसाद चौहान ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए न केवल गर्व की बात है, बल्कि एक अवसर भी है कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को लेकर वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

चौहान ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कर्मठ कार्यकर्ताओं को पहचान दी है और यह नियुक्ति उसी परंपरा की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा और वे हर स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर आगे बढ़ेंगे।भाजपा के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि नंद प्रसाद चौहान का जमीनी संगठन पर मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाती है। उनकी नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से भी एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031