Crime News: गुठनी में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की छिनतई, सीएचसी के पास बाइक सवार बदमाश फरार

Share

केनरा बैंक से पैसे निकालकर लौट रही महिला को बनाया निशाना, CCTV खंगाल रही पुलिस

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। गुठनी (सिवान)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई छिनतई की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। केनरा बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के समीप रुपयों की छिनतई कर ली और फरार हो गए। पीड़िता की पहचान गोहरुआ गांव निवासी फूलचंद मल्लाह की पत्नी नागिया देवी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नागिया देवी बैंक से पैसे निकालने के बाद पैदल ही अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सीएचसी के पास पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपये छीन लिए और तेज रफ्तार में भाग निकले। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगीं।

घटना के बाद जुटी भीड़, लोगों में दहशत
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। दिनदहाड़े इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बैंक से पैसे निकालने वाले ग्राहकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि केनरा बैंक के सामने पहले भी बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

- Sponsored -

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बैंक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930