Lawyers Vs Judges: मैत्री क्रिकेट मैच में अधिवक्ता एकादश की जीत, न्यायिक एकादश को 4 विकेट से हराया

Share

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीएम हाई स्कूल मैदान में खेला गया रोमांचक T20 मुकाबला, सुशांत रंजन बने टॉप स्कोरर

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

विधि संवाददाता। सिवान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अधिवक्ता संघ एवं न्याय मंडल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को वीएम हाई स्कूल के प्रांगण में T20 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस रोमांचक मुकाबले में अधिवक्ता एकादश की टीम ने न्यायिक एकादश को चार विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। खेल प्रेमियों और अधिवक्ताओं तथा न्यायिक अधिकारियों की भारी उपस्थिति के बीच यह मैच सौहार्द और खेल भावना का सुंदर उदाहरण बना।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यायिक एकादश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कमलेश कुमार सिंह ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि शुभम कुमार और विकास कुमार (न्यायिक पदाधिकारी) ने त्वरित गति से उपयोगी योगदान दिया। इसके बावजूद टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता एकादश की टीम ने दो गेंद शेष रहते और चार विकेट गंवाकर 138 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अधिवक्ता एकादश की ओर से सुशांत रंजन ने शानदार 52 रनों की पारी खेली और टीम की जीत की नींव रखी। मोहम्मद तारीक ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 40 रन बनाए और दो विकेट भी झटके, जिसके लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

- Sponsored -

न्यायिक एकादश की टीम में कप्तान प्रधान जिला न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह, उपकप्तान अपर जिला न्यायाधीश उमाशंकर, राजेश कुमार द्विवेदी, संजीव कुमार पांडे, हेमंत कुमार, महेंद्र मिश्रा, मनोज कुमार, शिवम प्रताप सिंह, विकास कुमार, नितेश कुमार पंजियार, कमलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार एवं सुबोध कुमार राय शामिल थे।

वहीं अधिवक्ता एकादश की टीम का नेतृत्व नवेंदु शेखर ने किया, जबकि कार्यकारी कप्तान अतुल कुमार रहे। टीम में कुमार गौरव, प्रियांशु वर्मा, विकास कुमार, तारीक अनवर, राहुल साहू, सुशांत कुमार, नीरज कुमार यादव, रोशन आलम, इंद्रजीत कुमार, शुकृत चंद्र प्रकाश, पवन कुमार मिश्रा, मोहम्मद हामिद अली, यादवेंद्र, ज्योति मयी सिंह, नीरज कुमार एवं अमित रंजन शामिल थे। कोच के रूप में वीरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार वर्मा और मनीष कुमार मौजूद रहे।

निर्णायक मंडल में प्रकाश चंद्र वर्मा, मनीष कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह पांडे, रामेश्वरी प्रसाद और राजू कुमार मिश्रा शामिल रहे। फेयर प्ले ऑफ द मैच का मेडल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीव कुमार पांडे को प्रदान किया गया।

खेल के समापन अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने कहा कि खेल में जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक आवश्यक समर्पण और निष्ठा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खिलाड़ी मैदान पर समर्पण से खेलते हैं, उसी प्रकार अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष संभुदत्त शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष पांडे रामेश्वरी प्रसाद, बृजमोहन रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कंमेंट्री अधिवक्ता राजू कुमार मिश्रा ने की। आयोजन ने खेल और सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930