Siwan: युवा मोर्चा ने जेपी चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बजट का जश्न, निर्मला सीतारमण को दी बधाई

Share

शिप रिपेयर सेंटर, बायोफार्मा शक्ति योजना और सेवा क्षेत्र पर फोकस से बिहार को मिलेगा आर्थिक बल व रोजगार

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान : शहर के जेपी चौक पर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आम बजट 2026 के समर्थन में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि इस आम बजट में बिहार के विकास को लेकर ठोस प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जो विशेष रूप से आंतरिक जलमार्गों के लिए होंगे। इन सेंटरों के बनने से नदी मार्ग से होने वाले परिवहन को मजबूती मिलेगी और पटना व वाराणसी को वाटरवेज हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे न केवल बिहार की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

राहुल तिवारी ने आगे कहा कि बजट में बायो फार्मा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की “बायोफार्मा शक्ति” योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत तीन नए संस्थानों की स्थापना की जाएगी और भारत को मेडिकल टूरिज्म का वैश्विक हब बनाने की दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए सेवा क्षेत्र पर फोकस रखा गया है। शिक्षा, रोजगार और उद्यम को आपस में जोड़ने के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की जाएगी, जिससे विकास और निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी।

जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के विकास और रोजगार सृजन को नीतियों का केंद्र बनाया गया है। आज इन्हीं प्रयासों के कारण भारत केवल उपभोक्ता देश नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार और आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सर्वस्पर्शी, समावेशी और कल्याणकारी बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करता है और भारत को एक सशक्त वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है।

- Sponsored -

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंद प्रसाद चौहान, सत्यम सिंह, सोनू, मुकेश सिंह कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, रवि पटेल, विजय सोनी, मृत्युंजय कुमार, सिकु, विनय कुमार सोनी, धीरज कुमार, पिंटू कुमार, सौरभ कुशवाहा, सतीश कुमार सिंह और नन्हे यादव उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930