Siwan: आम बजट 2026-27 विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला : मंगल पांडेय

Share

कहा—यह बजट जन-कल्याणकारी, सर्वसमावेशी और युवा शक्ति को सशक्त करने वाला

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान

बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने आम बजट 2026-27 को देश के समग्र विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट “विकसित भारत” के संकल्प को नई गति देने वाला है। यह बजट जन-कल्याणकारी होने के साथ-साथ सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी है, जो देश के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम करेगा।

विकास, कृषि और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बजट में विकास, कृषि, औद्योगिक और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों पर समान रूप से ध्यान दिया गया है। इससे न केवल आर्थिक प्रगति को मजबूती मिलेगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह बजट खास तौर पर देश की युवा शक्ति को सशक्त बनाने वाला है, जिससे आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी।

कर्तव्य भवन में तैयार पहला बजट, तीन मुख्य कर्तव्यों पर आधारित
उन्होंने बताया कि कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह पहला बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों पर केंद्रित है। पहला, आर्थिक विकास को गति देना और उसे निरंतर बनाए रखना। दूसरा, आम जनता की उम्मीदों को पूरा करते हुए उन्हें विकास का सहभागी बनाना। तीसरा, ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के तहत सभी को समान अवसर उपलब्ध कराना।

किसानों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचेगा विकास का लाभ
मंगल पांडे ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं तक समान रूप से पहुंचे। बजट में ऐसी योजनाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे देशवासियों की आकांक्षाएं वास्तविक उपलब्धियों में बदली जा सकें।

रणनीतिक परियोजनाओं से बढ़ेगा रोजगार
बजट में रेयर अर्थ कॉरिडोर के तहत केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विशेष कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इससे खनिज संपन्न राज्यों को बड़ा लाभ मिलेगा। पश्चिम बंगाल के डानकुनी में नए फ्रेट कॉरिडोर और पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में बौद्ध सर्किट का निर्माण भी प्रस्तावित है।

एमएसएमई और ग्रामीण विकास को नई ताकत
इंडस्ट्रियल क्लस्टर, महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल, नेशनल फाइबर स्कीम, एमएसएमई के लिए सेल्फ रिलायंट इंडिया फंड और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट जैसी योजनाएं अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करेंगी।

बधाई और अभिनंदन
मंत्री मंगल पांडेय ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को अपनी पार्टी एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई और अभिनंदन दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930