गोपालगंज में मुखिया पर हमला करने वाला धर्मेंद्र गुप्ता कानपुर से गिरफ्तार, 22 आपराधिक मामलों में था वांछित

Share

माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, यूपी के कानपुर से पकड़ा गया अपराधी

मार्च में मठ की जमीन विवाद में मुखिया पर किया था चाकू से हमला, हत्या के प्रयास, चोरी और मारपीट समेत दर्ज हैं 22 केस

गोपालगंज। जिले के माधोपुर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुखिया पर चाकू से हमला करने और दो दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित रहे धर्मेंद्र गुप्ता को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान माधोपुर गांव निवासी विजय प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ धर्मेंद्र क्रांतिकारी के रूप में हुई है।

माधोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे कानपुर से दबोचा।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। मार्च 2025 में मठ की जमीन को लेकर हुए विवाद में उसने स्थानीय मुखिया पर चाकू से हमला कर दिया था। इस मामले में माधोपुर थाना कांड संख्या 25/2025 दर्ज हुआ था।इसके अलावा उस पर हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी समेत कुल 22 आपराधिक मामले माधोपुर थाने में दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31