गोपालगंज : ड्यूटी से लौट रही आशा कार्यकर्ता की सड़क हादसे में मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Share

  • मुकेरी टोला गांव के पास एनएच-531 पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर
  • इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
  • मृतका के तीन संतान, एक बेटी की हो चुकी है शादी
  • हादसे के बाद गांव में मातम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के मुकेरी टोला गांव के पास एनएच-531 पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने पति के साथ थावे सीएचसी से ड्यूटी कर लौट रही थीं।

55 वर्षीय कौशल्या देवी अपने पति कृष्णा साह के साथ बाइक से घर लौट रही थीं, तभी मुकेरी टोला के पास मोड़ पर उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर एक अन्य बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में कौशल्या देवी की मौत हो गई। वहीं, पति कृष्णा साह की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है।

पुलिस ने पीड़ित परिवार से आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31