सीवान : बड़े अपराधी बन चुके हैं नौतन में खलवा गांव के बंटी और चीकू

Share

बीपीएससी शिक्षिका के पति से लूटपाट और मारपीट के मामले में FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

नौतन (सीवान)। नौतन थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी गुड्डू सिंह के दोनों पुत्र—बंटी सिंह उर्फ बंटी राय और चीकू सिंह उर्फ चीकू राय उर्फ आर्यन—का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों के खिलाफ नौतन थाना में अब तक सात आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा, दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में भी कांड संख्या 604/21 के तहत इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।

नौतन थाने में दर्ज मामलों की लिस्ट:

20 जून 2018 : कांड संख्या 116/18

5 फरवरी 2020 : कांड संख्या 20/20

8 जनवरी 2021 : कांड संख्या 4/21

- Sponsored -

17 अक्टूबर 2024 : कांड संख्या 259/24

26 नवंबर 2024 : कांड संख्या 299/24

1 मई 2025 : कांड संख्या 103/25

29 मई 2025 : कांड संख्या 122/25

—29 मई को शिक्षिका के पति के साथ लूटपाट, केस में नामजद हुए बंटी और चीकू

29 मई को नौतन में बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी हितेश शर्मा के साथ लूटपाट और मारपीट की वारदात हुई थी। हितेश की पत्नी सविता शर्मा, बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में बीपीएससी शिक्षिका हैं। दोनों पति-पत्नी गांव के परमेश्वर बरनवाल के घर किराए पर रहते हैं।

लिफ्ट देने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर की वारदात

हितेश शर्मा ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वे खाता खुलवाने के लिए मैरवा जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बाइक पर लिफ्ट दी और रास्ते में तीन और युवक शामिल हो गए। चारों ने मिलकर एक सुनसान जगह पर उनकी जमकर पिटाई की, गले से सोने की चेन, ₹20 हजार नकद और मोबाइल लूट लिया। मोबाइल का पासवर्ड लेकर बैंक खाते से पैसे भी ट्रांसफर कर लिए गए।

FIR में बंटी और चीकू को किया गया नामजद, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

पीड़ित हितेश शर्मा ने बंटी राय और चीकू राय को नामजद करते हुए नौतन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी उमेश कुमार पासवान ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों की आपराधिक गतिविधियों पर जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031