Aapda Mitra: सिवान जंक्शन पर आपदा मित्रों को मिला मार्गदर्शन, भविष्य को लेकर उठे सवाल

Share

प्रमोद कुमार साहवाल ने कहा – सेवा कर रहे आपदा मित्रों को मिले सम्मानजनक पहचान

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। मानव सेवा और आपदा राहत के उद्देश्य से प्रशिक्षण के लिए जा रहे युवाओं को सोमवार को सिवान जंक्शन पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला। ऑल इन्डिया आपदा मित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहवाल ने ट्रेनिंग के लिए जा रहे युवा आपदा मित्रों से मुलाकात कर उन्हें आपदा प्रबंधन की भूमिका, जिम्मेदारियों और सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि आपदा मित्र केवल प्रशिक्षित स्वयंसेवक नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में मानवता के सच्चे प्रहरी होते हैं। प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में ये बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं।

प्रेस से बातचीत करते हुए साहवाल ने आपदा मित्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना समाज के लिए अत्यंत उपयोगी है, लेकिन इसके बावजूद आपदा मित्रों की लगातार मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि आपदा मित्र मानवता की सेवा में समर्पित हैं, इसलिए उनके प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। साथ ही, उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

- Sponsored -

साहवाल ने यह भी मांग उठाई कि आपदा मित्रों को कर्मचारी का दर्जा देकर सामाजिक और प्रशासनिक पहचान दी जाए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और वे और अधिक प्रभावी तरीके से आपदा प्रबंधन में योगदान दे सकें।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, सेवा भावना और तकनीकी दक्षता को प्राथमिकता दें, ताकि वे समाज के लिए एक मजबूत सहायक तंत्र बन सकें।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930