Holi Milan: बीजेपी का होली मिलन समारोह 2 मार्च को गांधी मैदान में, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के नेतृत्व में होगा भव्य कार्यक्रम

Share

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के नेतृत्व में सामाजिक सौहार्द का संदेश देने का आयोजन, जनप्रतिनिधियों की होगी गरिमामयी उपस्थिति

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। रंगों के पर्व होली के पावन अवसर पर आगामी 2 मार्च 2026, सोमवार को गांधी मैदान, सिवान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा गणमान्य नागरिक एक मंच पर एकत्र होकर आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा, जिसमें आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है। समारोह का मुख्य उद्देश्य होली जैसे सामाजिक और सांस्कृतिक पर्व के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और पारस्परिक विश्वास को मजबूत करना है।

इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा सिवान की सांसद विजयलक्ष्मी देवी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही दरौदा के विधायक कर्णजीत सिंह, महाराजगंज के विधायक हेमनरायण साह, गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकांत सिंह, बड़हरिया के विधायक इन्द्रदेव सिंह पटेल, दरौली के विधायक विष्णुदेव पासवान तथा जीरादेई के विधायक भिष्म कुशवाहा भी समारोह में शामिल होंगे।

राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय नेतृत्व की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। भाजपा (पश्चिमी) के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, जदयू के जिला अध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, एलजेपी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष महादेव पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिजवान अहमद, भाजपा (पूर्वी) के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद तथा हम के जिला अध्यक्ष अभय सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

- Sponsored -

समारोह का नेतृत्व बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पाण्डेय करेंगे, जबकि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व्यासदेव प्रसाद भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने जिले के सभी सामाजिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों से इस होली मिलन समारोह में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031