सीवान : 2025 में इंटर फर्स्ट डिवीजन पास मुस्लिम छात्राओं को मिलेगा 15 हजार का वजीफा

Share

सीवान जिले की 2030 छात्राएं होंगी लाभान्वित, बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी राशि

सीवान।
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत बिहार बोर्ड से 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास मुस्लिम समुदाय की छात्राओं को सरकार देगी 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि। इस योजना का लाभ सिवान जिले की कुल 2030 छात्राओं को मिलेगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार पटना द्वारा यह सूची जारी की गई है।

CFMS सिस्टम से सीधे बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे पैसे

छात्राओं के बैंक खाते में यह राशि CFMS प्रणाली के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की जाएगी, ताकि छात्राओं को आगे की पढ़ाई में आर्थिक मदद मिल सके। यह स्कीम खास तौर पर मुस्लिम समुदाय की लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने के मकसद से लागू की गई है।

जरूरी दस्तावेज जल्द करें जमा, तभी मिलेगा लाभ

सिवान जिले के सभी +2 विद्यालयों और महाविद्यालयों से पास होने वाली मुस्लिम छात्राओं को सूचित किया गया है कि वे निम्न दस्तावेजों की प्रमाणित छायाप्रति जल्द से जल्द जमा करें:

  • प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • अंक पत्र (Marksheet)
  • पंजीयन प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार लिंक्ड बैंक खाता की पासबुक
  • मोबाइल नंबर

इन दस्तावेजों को विद्यालय/कॉलेज के प्राचार्य से प्रमाणित कराकर या स्वयं प्रमाणित करजिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, सिवान में शीघ्र जमा करें।

जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी जानकारी

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि इस योजना से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी मेधावी छात्रा सिर्फ आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित न हो।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031