Bihar News: राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में सिवान ब्लड डोनर क्लब को “भगत सिंह सम्मान 2026”

Share

गया में आयोजित कार्यक्रम में शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के प्रपौत्र अमित आज़ाद ने किया सम्मानित; संस्था ने स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को और तेज करने का लिया संकल्प

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। गया/पटना :

पावन नगरी गया में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन के दौरान सिवान ब्लड डोनर क्लब को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “भगत सिंह सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के प्रपौत्र अमित आज़ाद के हाथों प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करते ही पूरे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सिवान की इस सामाजिक संस्था के कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए रक्तदाता संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।

सिवान ब्लड डोनर क्लब की ओर से संस्था के अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’ ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल संस्था की नहीं बल्कि पूरे सिवान जिले के रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्लब की टीम वर्षों से जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने का प्रयास करती रही है और आगे भी यह सेवा निरंतर जारी रहेगी।

- Sponsored -

उन्होंने बताया कि सिवान ब्लड डोनर क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करना है। इसके लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर, जागरूकता अभियान और युवाओं को प्रेरित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष राकेश सहाय, सचिव सतीश शर्मा, उपसचिव आशुतोष कुमार तथा टीम कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने इस सम्मान को अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी भी डालता है।

संस्था के सचिव सतीश शर्मा ने विशेष रूप से सिवान जिले के युवाओं से अधिक संख्या में रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम एक बार रक्तदान करे, तो किसी भी मरीज को रक्त के अभाव में परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में सिवान की पावन धरती पर ऑल इंडिया ब्लड डोनर कॉन्फ्रेंस आयोजित कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि पूरे देश के रक्तदाता संगठनों को एक मंच पर लाकर सेवा और मानवता के इस अभियान को और मजबूत किया जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930