Siwan News: भाजपा प्रशिक्षण महाभियान: हुसैनगंज मंडल कार्यशाला में संगठन मजबूती पर जोर

Share

नेताओं ने कहा—विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं का लक्ष्य

पॉलिटिकल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान :
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत रविवार को जिला कार्यालय, सिवान में हुसैनगंज मंडल की महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से प्रशिक्षित करना रहा। कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आज के दौर में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है और उसका दायित्व है कि वह पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में जुटें।

दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की सफलता के पीछे उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी के सिद्धांतों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहने और जनता के बीच अपनी उपस्थिति मजबूत करने की सलाह दी।

वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष सह एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने प्रशिक्षण महाभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से मजबूत कार्यकर्ता ही नेतृत्व क्षमता विकसित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

कार्यक्रम में शम्भू प्रसाद गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, चंद्रविजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, विजय कुमार चौधरी, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, मिथलेश यादव, अशोक दुबे, दीपू कुमार सिंह, जेपी पाण्डेय, सौरभ कुशवाहा, लक्ष्मीकांत पाठक सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930