भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण को लेकर अहम बैठक, दीपक प्रकाश बोले – बूथ जीतो, चुनाव जीतो

Share

राज्यसभा सांसद व बिहार सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने की कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने की अपील, संगठन को बताया मजबूत करने का मूलमंत्र

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया स्वागत, पदाधिकारियों ने साझा की रणनीति

सीवान। जिला भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के सह प्रभारी व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

“मजबूत बूथ से ही बनेगा मजबूत संगठन” – राहुल तिवारी

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा, “जब हमारा बूथ मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत होगा।” उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को पूर्ण रूप से सक्रिय और प्रभावी बनाना होगा।

“एनडीए प्रत्याशियों को जिताकर भेजना है विधानसभा” – रंजीत प्रसाद

सिवान पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कहा कि हम सभी को मिलकर एनडीए द्वारा तय किए गए प्रत्याशियों को विधानसभा भेजना है ताकि एक बार फिर बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बन सके।

दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा का मूल मंत्र है – बूथ जीतो, चुनाव जीतो।” उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कमेटी गठन, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति और सक्रिय संवाद का कार्य प्राथमिकता से पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि अगर नींव मजबूत होगी यानी बूथ मजबूत होगा, तो पूरा संगठन अपने आप सशक्त बन जाएगा। यह अभियान विधानसभा चुनाव में भाजपा को निर्णायक बढ़त दिलाने का काम करेगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन सत्यम सिंह ने किया

बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, नगर परिषद की उप सभापति श्रीमती किरण गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराधा गुप्ता और राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार रोज, अवधेश पांडेय, प्रमोद तिवारी, पंकज किशोर सिंह, दीपू सिंह चंदेल, सौरभ कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31