RPF Action: ट्रेन में लावारिस झोले से 48 बोतल विदेशी शराब बरामद, RPF की बड़ी कार्रवाई

Share

अमृतसर–जयनगर शहीद एक्सप्रेस के S1 कोच में CPDS टीम की जांच के दौरान पकड़ी गई शराब; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सीवान | संवाददाता l
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट सीवान की CPDS टीम ने ट्रेन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावारिस हालत में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई शुक्रवार को गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर–जयनगर शहीद एक्सप्रेस में की गई।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के आदेश पर गठित CPDS टीम लगातार ट्रेनों में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी कर रही है। इसी क्रम में निरीक्षक ट्रेन स्कॉर्ट गोरखपुर और प्रभारी निरीक्षक सीवान के निर्देशन में टीम ने S1 कोच में सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान कोच में एक संदिग्ध लावारिस झोला मिला। जब टीम ने झोले की तलाशी ली, तो उसमें 48 बोतल विदेशी शराब (8PM स्पेशल व्हिस्की) बरामद हुई। प्रत्येक बोतल 180 एमएल की थी। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.640 लीटर आंकी गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,240 रुपए बताई गई है। टीम ने तत्काल शराब को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

उत्पाद विभाग को सौंपी गई शराब
जब्त की गई पूरी खेप को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, सीवान को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में उत्पाद विभाग द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांड संख्या 352/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम की धारा 30(a) में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में जुटा उत्पाद विभाग
मामले की जांच उत्पाद विभाग के अधिकारी सउनि पिंटू कुमार को सौंपी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह शराब किसके द्वारा और किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी, इसकी छानबीन की जा रही है। रेलवे और उत्पाद विभाग मिलकर तस्करी के इस नेटवर्क का पता लगाने में जुटे हैं।

इन जवानों ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में RPF पोस्ट सीवान और CPDS टीम के कई जवान शामिल रहे। टीम में एएसआई छोटे लाल सिंह यादव, एएसआई शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल बलवीर यादव, हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश मिश्रा और कांस्टेबल सुबाष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31