Bihar Crime: सहरसा में सुबह टहलने निकली महिला से दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Share

पुलिस ने भीड़ से बचाकर आरोपी को किया गिरफ्तार
शादी समारोह में आई थी महिला, बांसबाड़ी की ओर घसीटने की कोशिश

शोर मचाने पर जुटे लोग, आरोपी घर में छिपा—तनाव के बीच पुलिस ने संभाली स्थिति


सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

बिहार के सहरसा जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 की है, जहां अहले सुबह टहलने निकली एक महिला को निशाना बनाया गया। महिला किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई हुई थी और सुबह के समय टहलने निकली थी।

बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी सिप्पू सिंह ने महिला को अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया और पास के एक बांसबाड़ी की ओर खींचने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला के जोर-जोर से शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी घबराकर वहां से भाग निकला और अपने घर में छिप गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर के बाहर जुट गए और उसे बाहर निकालने की मांग करने लगे। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण होती चली गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची।

- Sponsored -

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को घर से बाहर निकाला, लेकिन जैसे ही वह बाहर आया, गुस्साए ग्रामीणों ने उस पर हमला करने की कोशिश की। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों को आरोपी को भीड़ से बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया और थाने ले गई।

इस मामले में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं पीड़ित महिला के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है और घटना को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930