सेंट्रल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
संवाददाता l सिवान
उन्नाव एक्सप्रेस-वे हादसे में सिवान के दारोगा और कैदी की मौत
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में सिवान पुलिस के दारोगा रविचरण राम और एक कैदी की मौत हो गई। बताया गया कि पुलिस टीम कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के बाद वापस ला रही थी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।
दरौंदा में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर, युवक की मौत
दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर धनौता मोड़ के पास बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में 20 वर्षीय शंकर महतो की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है।
बड़हरिया के युवक की आंधी में छत से गिरकर मौत
तेज आंधी और बारिश के दौरान निजामपुर में छत पर सो रहे बड़हरिया निवासी युवक की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
गंगा दशहरा पर सरयू घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दरौली और गुठनी क्षेत्र के सरयू नदी घाटों पर गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। “हर-हर गंगे” के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। हालांकि कई घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठे।
सिवान में जाम से राहत की तैयारी
शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम को देखते हुए बाईपास सड़क निर्माण के लिए जल्द सर्वे की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर योजना साझा की।
पंचायत सचिवों पर प्रशासन सख्त
हड़ताल पर गए पंचायत सचिवों के खिलाफ सिवान प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने 90 पंचायत सचिवों को निलंबन पत्र जारी किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जरूरी सेवाएं बाधित नहीं होने दी जाएंगी।
पुलिस पर हमला मामले में 5 गिरफ्तार
आंदर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन पर हमला और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मौसम अपडेट
सिवान समेत बिहार के कई जिलों में अगले 24 घंटे में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अपराध और सुरक्षा
- भगवानपुर हाट में अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार।
- हाल के दिनों में गोलीबारी और सड़क हादसों की घटनाओं से जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है।
अधिक अपडेट के लिए आप और देख सकते हैं kmpbharat.com






