Bihar Band: बिहार बंद के आह्वान पर NDA कार्यकर्ताओं ने सहरसा में किया जोरदार प्रदर्शन

Share

पीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा। विकाश कुमार l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कांग्रेस के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर NDA कार्यकर्ताओं में गुस्सा साफ झलक रहा है। इसी के विरोध में NDA ने आज बिहार बंद का आह्वान किया, जिसका असर सहरसा में भी देखने को मिला। सुबह से ही NDA के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।

महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने प्रदर्शन को और व्यापक बना दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री की मां के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे देशवासियों की मां का अपमान है।

भाजपा महिला नेत्री लाजवंती झा ने कहा कि कांग्रेस और राजद की इस मानसिकता से जनता आहत है और इसके खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन झा ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

प्रदर्शन के कारण शहर के कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। दुकानें बंद रहीं और आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। NDA नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि मातृत्व और भारतीय संस्कृति की अस्मिता से जुड़ा मामला है। https://youtu.be/4dQ_rBE0bJo?si=7YRBDvArl8CXXqku

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930