सीतामढ़ी में बीजेपी का बंद, मोदी की मां को गाली देने पर आक्रोश

Share

विधायक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, हाथ जोड़कर बंद कराने की अपील

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l मुजफ्फरपुर

सीतामढ़ी | अशफाक़ खान

वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने की घटना को लेकर सीतामढ़ी में भारतीय जनता पार्टी का गुस्सा सड़क पर उतर आया। बीजेपी ने सोमवार को जिले में बंद का आह्वान किया। सुबह से ही विधायक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बाजारों में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद करने की अपील करते दिखे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान दरअसल पूरे देश का अपमान है। ऐसे असंसदीय और अपमानजनक शब्दों को जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। बंद को सफल बनाने के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं की टोली दुकानदारों से समर्थन मांगती रही। कई दुकानदारों ने भाजपा नेताओं के आग्रह पर अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

सुबह से ही प्रमुख चौक-चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ता तैनात रहे और राहगीरों व दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील करते दिखे। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि देश की संस्कृति और मर्यादा से जुड़ा मामला है। भाजपा नेताओं ने जनता से अपील की कि इस तरह की अभद्र राजनीति का विरोध करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

- Sponsored -

स्थानीय लोगों ने भी कहा कि किसी की मां का अपमान करना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंद को शांतिपूर्ण बनाने का आश्वासन देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। https://youtu.be/_uU-waBBY2A?si=NfLkD1K5AJlOgOfA

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031