Bihar Events 2025: मौनिया बाबा राजकीय मेला : डीएवी स्कूल परिसर में होगा सांस्कृतिक महोत्सव, स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुति

Share

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान |

मौनिया बाबा राजकीय मेला 2025 के अवसर पर इस बार महाराजगंज प्रखंड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गवाह बनेगा। जिला प्रशासन सिवान और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के संयुक्त तत्वावधान में 2 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में न सिर्फ स्थानीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

पांच विभागों के होंगे 8 स्टॉल

मेला परिसर में पांच विभागों द्वारा कुल आठ स्टॉल लगाए जाएंगे। कृषि विभाग तीन, जीविका सिवान दो, कला एवं संस्कृति विभाग एक, स्वास्थ्य विभाग एक और निर्वाचन विभाग एक स्टॉल का निर्माण कराएगा। इन स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आम जनों को दी जाएगी।

प्रभात फेरी और कोषांगों का गठन

कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने 2 सितंबर की सुबह प्रभात फेरी निकालने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है।

सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ेंगे लोग

जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन लोगों को न केवल कला और संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं की जानकारी भी आम जनता तक सरल तरीके से पहुंचती है। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी की संभावना जताई जा रही है।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30