Siwan News: महराजगंज में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन

Share

सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव समेत सभी पदाधिकारी

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

महाराजगंज (सीवान)। अनुमंडल मुख्यालय स्थित मौनिया बाबा स्थान परिसर में रविवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और विक्रेताओं की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में पप्पु सिंह ने जानकारी दी कि प्रखंड स्तर की कार्यकारिणी का गठन कर मनोज कुमार रितु सिंह को सचिव और राजमणि सिंह को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार मांझी उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष, रामजी सिंह उपसचिव, प्रभुनाथ सिंह उप कोषाध्यक्ष और चंदन ठाकुर को आईटी सेल का प्रभारी बनाया गया।

नई कार्यकारिणी में नगर पंचायत, हजपुरवा, सारंगपुर, शिवदह, माधोपुर, बलिया, पोखरा, टेघड़ा, तेवथा, कसदेवरा, जिगरवा, देवरिया, पटेढ़ा, सिकटिया, तकीपुर, बलउ व रिसौरा पंचायत के पीडीएस विक्रेताओं को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

सदस्य के तौर पर नगीना पड़ित, बच्चा सिंह, सत्येंद्र ठाकुर, गुलतहार मियां, शिवजी मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, विष्णुदयाल प्रसाद, केश्वर गिरी, रविंद्र सिंह, अमरनाथ ओझा, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, सुभाष गिरी, रविंद्र प्रसाद, उर्मिला देवी, जय प्रकाश सिंह और विक्रमा सिंह को नामित किया गया।

कार्यकारिणी गठन के बाद सभी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031