Bihar News: कैमूर के मचखियां गांव में दुर्गावती नदी का कहर

Share

20 से 25 घरों पर मंडरा रहा खतरा, बेघर होने की कगार पर दलित बस्ती

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कैमूरl अजीत कुमार

जिले के दुर्गावती प्रखंड के मचखियां गांव में दुर्गावती नदी का कटाव तेज होता जा रहा है। नदी के किनारे बसे करीब 20 से 25 दलित परिवारों के घर खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात के मौसम में नदी उफान पर आती है और धीरे-धीरे तट को अपने आगोश में ले लेती है।

ग्रामीण रामजी धोबी, शारदा देवी, शिला देवी और घूरा धोबी बताते हैं कि कटाव की वजह से उनका जीना मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में सांप-बिच्छू घरों में घुस जाते हैं और कई बार मवेशी नदी में गिरकर बह जाते हैं। लोग लगातार डर और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिता रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

गांव के समाजसेवी अरविंद सिंह का कहना है कि दुर्गावती नदी का स्वरूप बरसात में बेहद प्रचंड हो जाता है। नदी हर साल दलित और अति पिछड़ा परिवारों के घरों को अपनी जद में ले रही है। कई घर उजड़ चुके हैं और अब पलायन की नौबत आ चुकी है। आवेदन देने के बावजूद जिला प्रशासन और प्रखंड स्तर पर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। ग्रामीण अब सरकार से तत्काल स्थलीय निरीक्षण और कटाव रोकने की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031