Consumer Justice: उपभोक्ताओं को राहत देने में सिवान जिला उपभोक्ता आयोग की बड़ी उपलब्धि

Share

वाद निष्पादन में बिहार के टॉप फाइव में शामिल, बीमा विवाद में पीड़ित को मिला त्वरित न्याय

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान। सिवान जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने एक बार फिर अपनी कार्यशैली और त्वरित न्याय प्रणाली से जिले का नाम रोशन किया है। वाद निष्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आयोग ने बिहार में टॉप फाइव में अपना स्थान बनाया है। यह उपलब्धि न सिर्फ आयोग के लिए बल्कि पूरे सिवान जिले के लिए गर्व का विषय है।

आयोग के अध्यक्ष जयराम प्रसाद एवं सदस्य मनमोहन कुमार के मार्गदर्शन में उपभोक्ताओं को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि कई मामलों में वादी और प्रतिवादी आपसी समझौते के जरिए विवाद सुलझा रहे हैं।

इसी क्रम में गोरिया कोठी निवासी राहुल कुमार के साथ आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी का समझौता उल्लेखनीय है। राहुल कुमार की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस और बीमा कंपनी दोनों को दी, लेकिन बीमा कंपनी के टालमटोल रवैये से परेशान होकर उन्होंने उपभोक्ता आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग की सख्ती और प्रभावी हस्तक्षेप के बाद बीमा कंपनी ने समझौता करना उचित समझा और 62,026 रुपये का चेक आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे अध्यक्ष और सदस्य ने स्वयं शिकायतकर्ता को सुपुर्द किया।

विदित हो कि 13 जनवरी 2026 को पटना के होटल ताज सिटी में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं इसकी बिहार इकाई के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ता संरक्षण पर एक सेमिनार आयोजित हुआ था। इसमें बिहार, झारखंड, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य शामिल हुए। सेमिनार में उपभोक्ताओं के अधिकार, कर्तव्य तथा आदेशों के पालन पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

- Sponsored -

विभागीय समीक्षा में सिवान जिला उपभोक्ता आयोग को वाद निष्पादन में बिहार के टॉप फाइव में शामिल किया गया, जो इसकी प्रभावी कार्यप्रणाली का प्रमाण है। निस्संदेह यह उपलब्धि उपभोक्ताओं के भरोसे को और मजबूत करेगी तथा न्याय व्यवस्था में नई मिसाल कायम करेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930