Crime Control: बसंतपुर में सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हाई स्कूल पोखरा के पास मिला संदिग्ध, भागने के पहले ही दबोचा गया

Share

देशी पिस्टल और कारतूस बरामद

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशन में चल रही सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस ने शनिवार को बसंतपुर थानाक्षेत्र में अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। बसंतपुर पुलिस को 06 दिसंबर की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बिठुना हाई स्कूल पोखरा के पास कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम त्वरित रूप से मौके पर पहुँची।

पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंजय कुमार, पिता कृष्ण कुमार यादव, निवासी—चकदेह, थाना जनताबाजार, जिला सारण के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी यहां किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था या हथियार की खरीद–फरोख्त में शामिल था, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बरामद हथियारों को सील कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उसके खिलाफ धारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बसंतपुर पुलिस ने इसे सक्रिय और सतर्क पुलिसिंग का परिणाम बताया है। थाना प्रभारी के अनुसार गुप्त सूचना तंत्र को और मजबूत किया गया है, ताकि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों पर तेजी से अंकुश लगाया जा सके।

- Sponsored -

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगातार अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में ऐसे और भी अभियान तेज किए जाएंगे। इलाके में इस कार्रवाई के बाद लोगों में राहत की भावना देखी जा रही है, जबकि पुलिस टीम की तत्परता की सराहना हो रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30