Ambedkar Jayanti: स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा सिवान के विधायक मंगल पांडेय ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; महापरिनिर्वाण दिवस पर कहा— “सरकार बाबा साहब के आदर्शों पर बढ़ रही आगे”

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान।
महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री तथा सिवान के विधायक मंगल पांडेय ने गोपालगंज मोड़ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बहुजन जागरण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसे दुनिया के सबसे मजबूत लोकतांत्रिक दस्तावेजों में गिना जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की सोच और संघर्ष ने भारत को एक मजबूत और समानता आधारित राष्ट्र के निर्माण का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों में भी बाबा साहब के प्रति सम्मान स्पष्ट दिखाई देता है। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब की स्मृति में “पंचतीर्थ” का निर्माण कराकर आने वाली पीढ़ियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का अवसर दिया है।

मंत्री ने आगे कहा, “बाबा साहब का सपना था कि देश में कोई भी गरीब, अशिक्षित और सामाजिक रूप से पिछड़ा न रहे। आज सरकार उनके आदर्शों को आधार बनाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचाने में जुटी है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ अंबेडकरवाद को आगे बढ़ा रही है।

अंत में मंत्री मंगल पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी, जिला सिवान की ओर से बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं।

- Sponsored -

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, संजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, कुंदन सिंह, अनुराधा गुप्ता, सुशीला देवी, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सोनू सिंह, अनुरंजन मिश्रा, किरण गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, रूपल आनंद, अजीत कुमार, सुनीता जायसवाल, मीनाक्षी सिंह और अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031