जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस, राजद, जदयू, वीआईपी, भाकपा माले समेत कई दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हुए शामिल https://youtu.be/Ma4bMEb8cjc?si=3IZwil-8A-HiNzJA
डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
संवाददाता। सीवान।
INDIA गठबंधन सीवान की ओर से दही-चूड़ा सह भोज कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय, पकड़ी मोड़ गौशाला रोड, सीवान में किया गया।

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीतिक एकजुटता के साथ-साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में गठबंधन के नेताओं, विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।


कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे अशोक कुमार सिंह, राज्य महासचिव, किसान कांग्रेस बिहार एवं पूर्व प्रत्याशी 111 गोरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र ने कहा कि INDIA गठबंधन जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान, मजदूर, युवा और आम जनता के हितों की रक्षा ही गठबंधन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी सिवान के अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि दही-चूड़ा भोज जैसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं। INDIA गठबंधन सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करता है और आने वाले समय में जिले में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता प्रेमचंद सिंह ने अपने संदेश में कहा कि देश और प्रदेश में लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए INDIA गठबंधन की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान के लिए संघर्ष करना ही सच्ची राजनीति है।

कार्यक्रम में अमरनाथ यादव (पूर्व विधायक), पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, राजद नेता रविंद्र उर्फ गब्बर यादव सिंह, जदयू नेता मंसूर आलम, बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के राजद के पूर्व प्रत्याशी अरुण कुमार गुप्ता, वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मेराज अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवधारी दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव शशि कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ यादव, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पूनम सिंह, होटल द रॉयल पार्क के डायरेक्टर मोहम्मद हबीबुल्लाह,

पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, सांसद श्रीमती विजयलक्ष्मी देवी, सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राजद के जिला अध्यक्ष विपिन कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अलाउद्दीन, एनएसयूआई के जनरल सेक्रेटरी इमाम सफर, कांग्रेस के महासचिव इरफान अहमद और जिला प्रवक्ता हाफिज जुबेर अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आपसी तालमेल को मजबूत करते हैं और जनता के बीच सकारात्मक संदेश देते हैं। दही-चूड़ा भोज के माध्यम से INDIA गठबंधन ने सीवान में अपनी एकजुटता और सामाजिक जुड़ाव को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।






